News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीडीपीओ सुकरौली के खिलाफ रुपए लेकर फर्जी नौकरी दिलाने पर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 13, 2022  |  9:55 PM

1,039 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीडीपीओ सुकरौली के खिलाफ रुपए लेकर फर्जी नौकरी दिलाने पर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा WhatsApp
  • महिला को आंगनबाड़ी कार्यकत्री के नियुक्ति के लिए एक लाख
  • पति को नगरपालिका में सफाई कर्मचारी में नियुक्ति के लिए लिया एक लाख
  • तीन महिने नौतनवा में नौकरी करने के बाद पता चला नियुक्ति फर्जी

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने सुकरौली सीडीपीओ के बिरुद्ध नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए लेकर हड़पने का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराया है। जहां कोतवाली पुलिस ने सीडीपीओ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कोतवाली क्षेत्र के पडरी टोला लीलही कोठी निवासी सहाना पत्नी मजहर ने तहरीर देकर बताया कि बर्ष 2021मे मेरे ही गांव की एक कार्यकत्री ने सीडीपीओ सुकरौली से मुलाकात करायी जहां सीडीपीओ अब्दुल कय्यूम ने मुझे कार्यकत्री पद पर नियुक्ति कराने के नाम पर एक लाख रुपए लिए कि तीन चार महीने बाद मेरी नियुक्ति अभी हुई नहीं की मेरे पति मजहर को भी नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख रुपए मांग किया जहां हमने ब्याज व अपना जेवर बेच कर रोजगार पाने हेतू रुपए दिया।सीडीपीओ अब्दुल कय्यूम ने मेरे पति को नगरपालिका नौतनवा में सफाईकर्मी की नौकरी कराने लगे जहां तीन महीने डयूटी करने के बाद जब बेतन नहीं मिला तो चेयरमैन से पुछा तो चेयरमैन ने बताया कि हमारे यहा ऐसी कोई नियुक्ति नहीं हुई है।यह सब फर्जी है। उसके बाद सहाना अपने पति के साथ अपने रुपये मांगने जब गयी तो आश्वासन देते रहे तथा बार बार हीला हवाली करते रहे।हम लोगों द्वारा उनके घर का पता लगा कर उनके घर जाया गया जहां वो पैसा देने से इंकार कर अभद्र व्यवहार किया।

इस मामले में पुलिस ने वादी के तहरीर पर सीडीपीओ के खिलाफ 420,504,406 की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया। इसके पूर्व भी पूर्व के तैनाती स्थल पर इस तरह के कृत्य के लिए सी डी पी ओ के ऊपर मुकदमा पंजीकृत हैं और बर्तमान समय में निलम्बित चल रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking