कसया/कुशीनगर। विश्व पृथ्वी दिवस पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 20 शहीद भगत सिंह नगर स्थित भगवान बुद्ध जूनियर हाईस्कूल/ श्री श्री ज्ञान मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प शिक्षकों व बच्चों ने लिया।
आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि धरती पर रहने वाले सभी जीव धारियों के जीवन के लिए पृथ्वी महत्वपूर्ण है। आज बाजारवाद की दौर में खनिज पदार्थों, जल, जंगल का अत्यधिक दोहन स्वार्थी लोगों द्वारा किया जा रहा है। जिसके चलते पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। इसके संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाना होगा। हर प्रकार के दोहन पर जहां रोक लगानी होगी वहीं जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण से बचाव के उपाय करने होंगे और धरती को हरित परिधान के लिए हर तरह के पौधे लगाने होंगे। जिससे पृथ्वी जहां संरक्षित होगी वहीं वातावरण निरोग व सुंदर होगा।
इस दौरान हरिओम प्रकाश सिंह, मंगेशचन्द, शेषनाथ यादव,श्वेता सिन्हा, पूनम गुप्ता, सुनीता सिंह, धर्मेन्द सिंह गणपति शर्मा सहित मोनी खरवार, सलोनी सिंह, पूर्णिमा दुबे, अर्चना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…