News Addaa WhatsApp Group Join करें

Yoga Day 2022 in Kushinagar: महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियों जोरों पर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 20, 2022  |  5:54 PM

735 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Yoga Day 2022 in Kushinagar: महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियों जोरों पर
  • योगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

कुशीनगर। आजादी का अमृत महोत्सव की भावना के अनुरूप अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2022 का आयोजन महापरिनिर्वाण मंदिर कुशीनगर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने कल देर रात जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक सम्पन्न किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संयुक्त मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाओ , बच्चों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कहीं कोई अव्यवस्था न हो।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रेमचंद गुप्ता को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ सफाई, दुरुस्त किया जाए, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार को नाश्ता, पेय जल की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने के निर्देश दिये गये। विदित है कि योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय समाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले होंगें। इस अवसर पर सांसद, विधायकगण व अन्य गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रहेगी। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा कानून व्यवस्था, शांति, सुरक्षा के मुद्दे से लेकर आयोजन के सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक पहलुओं पर समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को सौपें गए दायित्वों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजनाथ भगत, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटरिया, , जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking