कसया/कुशीनगर | योगाभ्यास के द्वारा हम सभी तन और मन के विकारों को दूर करते हुए स्वस्थ्य एवं सुखद जीवन जी सकते है।नियमित योगाभ्यास ही स्वस्थ तन और मन की कुंजी है।उपरोक्त बातें बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के आचार्य व अमृत योग सप्ताह तथा 8 वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. निगम मौर्य ने कही। यह योगाभ्यास कार्यक्रम योगाचार्य अर्जुन राव की देखरेख में हो रहा है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर की तरफ से योगाचार्य अर्जुन राव को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह योग शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर,भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उपमण्डल कुशीनगर व नेहरू युवा केन्द्र कुशीनगर द्वारा संयुक्त रूप से भा० पु०स० कार्यालय के प्रांगण में आयोजित हो रहा है।आज योग शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, आचार्या डॉ. उर्मिला यादव,डॉ. अर्जुन सोनकर ,भा०पु० स० उपमंडल कुशीनगर के प्रभारी शादाब खान व सहयोगी स्टाफ संजय गोंड़, फूलचंद गोंड़ आदि उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…
हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…