News Addaa WhatsApp Group Join करें

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jun 21, 2026  |  8:37 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार के परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया l और आयोजित इस योग शिविर में चिकित्सकों सहित कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास भी किया गया l

आज की हॉट खबर- भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40...

रविवार 21 जून के दिन विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदरवार में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर चिकित्साधिकारी डाo सजंय भारद्वाज व डाo प्रीती राय की उपस्थिति में और स्टाफ नर्स अनीता आर्या के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया l इस शिविर में स्टाप नर्स रंजना राय, राकेश कुमार राव, शक्ति सिंह, मेवा देवी,समीउल हक अंसारी, इम्तियाज़ अहमद, गिरधारी प्रसाद, अनिल कुमार सहित केंद्र पर उपस्थित नागरिकों द्वारा योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया गया l

योग दिवस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाo सजंय भारद्वाज ने कहा ? कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अनुपम उपहार है l यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है l आज के इस व्यस्त दिनचर्या में योग लोगों को आत्मिक शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है l

आइए हम सभी लोग योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लेकर सुखी और निरोग जीवन जीने की ओर अग्रसर हों l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत
भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक
मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking