News Addaa WhatsApp Group Join करें

आजमगढ़: खेत में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 21, 2020  |  7:41 AM

1,188 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आजमगढ़: खेत में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर!

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर में एक हादसा हो गया। यहां एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इसमें पायलट की मौत हो गई जबकि पायलट के साथ बैठे दूसरे व्यक्ति का अभी पता नहीं चला है, उसकी तलाश जारी है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

जानकारी के मुताबिक पूससा  गांव में  लगभग 11:20  बजे एक एयरक्राफ्ट गिर गया। ग्रामीणों के मुताबिक दो लोग पैराशूट से कूदे थे। इसमें पायलट का शव ग्रामीणों ने खोज लिया, जबकि दूसरे का अभी पता नहीं चला है। खबर की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने एयरक्राफ्ट के मलवे से 400 मीटर दूर एक व्यक्ति  घायल पड़ा था। कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। एयरक्राफ्ट से कूदने वाले दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि इनमें से एक पायलट व दूसरा को पायलट है।

कई महीनों पहले अलीगढ़ में भी क्रैश हुआ था एयरक्राफ्ट :  

उत्तर प्रदेश के ही अलीगढ़ में कुछ महीनों पहले एक निजी कंपनी का ट्रेनी एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान हवाई पट्‌टी पर क्रैश हो गया था। क्रैश के बाद इसमें आग लग गई थी। इससे पहले इसमें सवार सभी 6 लोग सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे थे। बताया गया था कि विमान का पहिया बिजली के तार में फंसने की वजह से यह हादसा हुआ था। यह विमान दिल्ली से मरम्मत के लिए लाया गया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking