News Addaa WhatsApp Group

आठवीं अनुसूची में शामिल हो भोजपुरी- भोजपुरी मंच ने की मांग

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 29, 2022  |  1:53 PM

485 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आठवीं अनुसूची में शामिल हो भोजपुरी- भोजपुरी मंच ने की मांग

कुशीनगर। भोजपुरी मंच के तत्वावधान में नगर के बुद्ध पीजी कॉलेज में भोजपुरी संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए अभियान चलाने का संकल्प लिया गया और इसके लिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का भी संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। दीप प्रज्जवलन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भंते एबी ज्ञानेश्वर, मुख्य अतिथि प्रोफेसर जयनारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि डा ज्ञानप्रकाश राय और बार एसोसिएशन कसया के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने किया। दीप प्रज्जवलन के बाद कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन आयोजक शम्भू राय ने किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर जयनारायण सिंह ने भोजपुरी भाषा में बढ़ती अश्लीलता पर चिंता जताई और इसके लिए व्यापक अभियान चलाने की वकालत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि डा ज्ञानप्रकाश राय ने भोजपुरी पर गर्व करने और व्यापक बोलचाल में भी भोजपुरी का इस्तेमाल करने की सलाह दी। कार्यक्रम को मंचासीन अतिथियों के अलावा किसान पीजी कॉलेज तमकुहीरोड सेवरही के पूर्व प्राचार्य डॉ उमाकांत राय, किसान नेता अवधेश राय समेत तमाम गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में चिकित्सा, शिक्षा, व्यवसाय, संगीत,कला और समाजसेवा से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंकेश श्रीवास्तव, अनुभव राय, सुरेंद्र राय,गूड्डू शुक्ल,की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में गीत संगीत की प्रस्तुति भोजपुरी गायक अजय गिरी ने की। इस कार्यक्रम के जरिए भोजपुरी के लिए जनजागरण करने और सम्पूर्ण भोजपुरी समाज में जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से करने का भी संकल्प लिया गया। अंत में आयोजक शम्भू राय ने सभी आगतों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking