Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

इंडियन आर्मी ने लॉन्च किया देसी मैसेजिंग ऐप SAI, WhatsApp और Telegram से भी ज्यादा सुरक्षित, जानें क्या-क्या मिलेंगे फीचर!

न्यूज अड्डा डेस्क
Oct 30, 2020, 6:31 PM IST • अब तक 982 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत (Aatmnirbhar Bharat) अभियान को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना ने व्हाट्सऐप (Whatsapp) और टेलीग्राम जैसा एक स्वदेशी मैसेजिंग ऐप (Messaging Apps) विकसित किया है. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ऐप का नाम सिक्योर एप्लिकेशन फॉर इंटरनेट (SAI) रखा गया है.

एंड टू एंट सिक्योर होगी चैट और कॉलिंग

ऐप एंड टू एंड सिक्योर टेक्स्ट मैसेज के अलावा ऑडियो और वीडियो कॉलिंग सर्विस को सपोर्ट करेगा. फिलहाल इस ऐप को एंड्रॉयड बेस्ड इंटरनेट सर्विस इस्तेमाल करने वाले स्मार्टफोन के लिए तैयार किया गया है. ऐप के NIC पर इंफ्रास्ट्रक्चर होस्टिंग की ​प्रक्रिया, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) की फाइलिंग और iOS वर्जन पर काम जारी है.

Advertisement

सेना करेगी संदेश भेजने के लिए इस्तेमाल

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि SAI ऐप मॉडल कमर्शियली उपलब्ध मैसेजिंग ऐप्स जैसे वॉट्सऐप, टेलिग्राम, SAMVAD और GIMS के जैसा है. यह एंड टू एंड इन्क्रिप्शन मैसेजिंग प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करता है. बयान में आगे कहा गया है कि साई (SAI) का पूरे देश में सेना द्वारा सुरक्षित रूप से संदेश भेजने के लिए उपयोग किया जाएगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

SAI ऐप को CERT-in पैनल में शामिल ऑडिटर और आर्मी साइबर ग्रुप ने जांचा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐप की समीक्षा करने के बाद इसे विकसित करने वाले कर्नल साई शंकर को उनके स्किल के लिए बधाई दी.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi