News Addaa WhatsApp Group Join करें

इन गानों ने 2020 में मचाया धमाका, YouTube की टॉप 10 लिस्ट में शामिल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 29, 2020  |  1:55 PM

908 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इन गानों ने 2020 में मचाया धमाका, YouTube की टॉप 10 लिस्ट में शामिल

कोरोना काल (Coronavirus) में जहां फिल्में रिलीज नहीं हो पाईं, वहीं, गानों ने फैन्स का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस साल कई ऐसे गाने रहे जिन्होंने यूट्यूब पर धमाल मचाकर रख दिया. हाल ही में यूट्यूब ने इस साल के टॉप 10 गानों की लिस्ट जारी की है. इन गानों में बादशाह (Badshah) का ‘गेंदा फूल (Genda Phool Song)’ जहां टॉप पर रहा, तो वहीं अजय हुडा का हरियाणी गाना ‘मोटो (Moto Song)’ दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा देखा गया. आइये जानते है यूट्यूब की इस साल की टॉप 10 लिस्ट में कौन-कौन से गाने शामिल हुए हैं.

आपके लिए और..- पिट्ठू बैग में छिपा था ‘मोबाइल का खजाना’! चेकिंग में...

जैकलीन फर्नांडिस स्टारर (Jacqueline Fernandez) ‘गेंदा फूल (Genda Phool)’ सॉन्ग को बादशाह ने बनाया है. इस गाने में जैकलीन का डांस सबको काफी पसंद आया था.

यूट्यूब लिस्ट में यह पहले नंबर पर रहा.दूसरे और तीसरे नबंर पर अजय हुडा का ‘मोटो’ और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का बूटा बमा (Butta Bomma) गाना रहा. वहीं, चौथे और पांचवे नंबर पर सुमित गोस्वामी का ‘फिलिंग्स’ और स्ट्रीट डांसर 3डी का ‘इल्लिगल वेपन 2.0’ रहा.

टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) का गोवा बीच (Goa Beach) गाना छठे नंबर पर, तो वहीं एमीवे बंटाई का गाना ‘फिर से मचाएंगे’ सातवें नंबर पर रहा. आठवें नंबर पर ‘रामूलो रामूला’ रहा. वहीं, नौवें नंबर पर स्ट्रीट डांसर का ‘मुकाबला’ और दसवें पर बी प्राक का ‘दिल तोड़ के’ गाना फैन्स को काफी पसंद आया.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण, सरकार ने बढ़ाया मानदेय : विधायक विवेकानंद पाण्डेय
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण, सरकार ने बढ़ाया मानदेय : विधायक विवेकानंद पाण्डेय

खड्डा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व लाभार्थियों का तहसील स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न खड्डा, कुशीनगर।…

लॉकेट चोरी का खुलासा: सेवरही पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
लॉकेट चोरी का खुलासा: सेवरही पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते…

स्कूल में चोरी का 15 दिन में खुलासा! ‘सरकारी माल’ पर हाथ साफ करने वाले दो चोर दबोचे, पूरा सामान किया बरामद
स्कूल में चोरी का 15 दिन में खुलासा! ‘सरकारी माल’ पर हाथ साफ करने वाले दो चोर दबोचे, पूरा सामान किया बरामद

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक जूनियर हाई स्कूल में बीते 24 अगस्त को…

पिट्ठू बैग में छिपा था ‘मोबाइल का खजाना’! चेकिंग में खुली पोल, 20 लाख के 60 चोरी के मोबाइल के साथ अंतरप्रांतीय आरोपी गिरफ्तार
पिट्ठू बैग में छिपा था ‘मोबाइल का खजाना’! चेकिंग में खुली पोल, 20 लाख के 60 चोरी के मोबाइल के साथ अंतरप्रांतीय आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस की चेकिंग के दौरान एक शातिर अंतरप्रांतीय मोबाइल खरीदार और विक्रेता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking