News Addaa WhatsApp Group Join करें

उत्तरप्रदेश -विहार सीमा पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया पैदल मार्च!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 19, 2020  |  7:20 PM

1,248 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उत्तरप्रदेश -विहार सीमा पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया पैदल मार्च!
  • उत्तरप्रदेश -विहार सीमा पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया पैदल मार्च
  • कुशीनगर के पटहेरवा व गोपलगंज के कटेया पुलिस की संयुक्त मार्च
  •  शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुलिस प्रशासन प्रतिबद्व ,अराजकता बर्दाश्त नहीं :अतुल्य कुमार पाण्डेय

अभी अभी उत्तरप्रदेश -बिहार सीमा पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के दिशा निर्देश में सुरक्षा के दृष्टिकोण के मददेनजर उतरप्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना के बनकटा बाजार और गोपालगंज जिला के कटेया बाजार में सँयुक्त रूप से दोनों प्रदेश की पुलिस टीम द्वारा कस्बे में पैदल मार्च किया गया।
आज गुरुवार को शाम प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अतुल्य कुमार पाण्डेय व प्रभारी कटेया ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर कर सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क लगाने के प्रति लोगों को जागरूक किया।वही सडको पर अतिक्रमण किए लोगों को सख्त चेतावनी दिया।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...


भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, गया। और प्रभारी निरीक्षक अतुल्य कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करें। वही दुकानदारों से वार्ता कर उनकी समस्या सुनी औऱ उनसे अपना बिचार भी साझा किया। साथ ही दुकानदारों की सुरक्षा की ट्रिप्स भी बताए। उन्होंने कहा की पुलिस आपकी सेवा के लिये सदैव आपके साथ खड़ी है। वही सीमा क्षेत्र से गुजरने वाली वाहनों की सघन चेकिंग सम्पन्न हुई। पैदल मार्च के दौरान, उप निरीक्षक दीनानाथ पाण्डेय, आरक्षी विनोद गुप्ता, सूरज गिरी, बिहार कटेया से रियाज हुसैन,के साथ काफी सँख्या में पुलिस बल मैजूद रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking