News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: भक्तों ने बडे धूमधाम से भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक के साथ पूजन अर्चन

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 11, 2021  |  9:00 PM

899 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: भक्तों ने बडे धूमधाम से भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक के साथ पूजन अर्चन WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर । स्थानीय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महा शिवरात्रि का पर्व गुरुवार को बड़े ही धूमधाम व भक्तिभाव के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ पूजन अर्चन कर मनाया गया। कस्बे के शिव चौक, शिव मंदिर पर काफी भीड़ रही व राम जानकी मंदिर निकट रेलवे ढाला के पास भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहींं ग्रामीण क्षेत्रों में इन्दरपुर पचार बौलिया सहित अन्य मंदिर में भी शिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों का जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहा। शिवभक्त अपने आराध्य भगवान भूतनाथ के अभिषेक व दर्शन के लिए हाथ में श्रद्धा का जल,भांग,धतूर,बिल्वपत्र, गन्ना, दूध, बैर आदि को लेकर जलाभिषेक के लिए अपनी बारी आने तक लाईन में खड़े होकर हर- हर महादेव का जयघोष कर रहें थे। पूरा क्षेत्र आस्था की भक्ति से सराबोर दिखा।श्रद्धालुओं का पूजा अर्चना के लिए मन्दिर पर आने का क्रम अनवरत जारी रहा। वहीं कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी के नेतृत्व में सुरक्षा ब्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहा। इस मौके पर चौकी इंचार्ज विरेन्द्र सिंह अजय सिंह,पंकज सिंह सहित तमाम जवान मौजूद रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking