News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: शिक्षा से ही निर्धारित होता है देश का भविष्य

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 31, 2021  |  4:50 PM

731 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: शिक्षा से ही निर्धारित होता है देश का भविष्य

कप्तानगंज/कुशीनगर । कस्बे में स्थिति जे.पी. इण्टरमीडिएट कालेज में आशीर्वचन समारोह का आयोजन में उपस्थित राज्य गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि शिक्षा से ही किसी भी देश और समाज का भविष्य निर्धारित होता है आज के विद्यार्थियों के कंधों पर देश के वर्तमान और भविष्य के विकास की गुणवत्ता टिकी है। बच्चों को नैतिक और सांस्कृतिक बनाने में जे.पी. इण्टर कालेज पूर्ण तन्मयता से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशीनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गौड ने किया। अपने सम्बोधन में श्री गौड ने कहा कि आज के बच्चे कल के नागरिक हैं वर्तमान शिक्षा प्रणाली में सामाजिक नैतिक और सांस्कृतिक शैली का समावेशन होना चाहिए। इस अवसर पर शिशु कक्षाओं से लेकर 12वीं तक की पढाई करने वाले कुल 40 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र व श्रीमद्भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में विद्यार्थियों के सामने अनेक नई चुनौतियों ने जन्म ले लिया है जिससे संघर्ष और भी अधिक तीव्र हो चला है। इस संघर्ष में वही विद्यार्थी सफल हो सकता है जो परिश्रमी कर्मठ और लगनशील है। समारोह का संचालन उप प्रधानाचार्य विश्वंभर प्रसाद एवं डाॅ चन्दन कुमार गौड ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिन्दु युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना,भाजपा के मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा,मछुआ संघ के राजेश शाहनी,डाॅ वी पी सिंह,मनोज सिंह,शेसमणी गौड,मुकुल सिंह,आनंद रौनियार,दिनेश सिंह,उदयभान सिंह,जयराज सिंह,बैजनाथ साहनी,डाॅ एस एन कुशवाहा,मन्तार अली,प्रमोद वर्मा,दिलीप साहनी,मुख्तार अहमद अजय खेतान,स्वर्ण प्रताप सिंह,सगीर अहमद,रणजीत सिंह

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking