News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया-देवरिया मुख्य मार्ग पर बना हाई स्पीड ब्रेकर साबित हो रहा है जान लेवा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 28, 2022  |  10:51 PM

710 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया-देवरिया मुख्य मार्ग पर बना हाई स्पीड ब्रेकर साबित हो रहा है जान लेवा WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । कसया देवरिया मार्ग पर बना हाईस्पीड ब्रेकर जानलेवा साबित हो रहा है। इनपर उचित पेंटिंग न होने की दशा में वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इन ब्रेकरों पर सिंबल पेंटिंग की मांग लोगों ने की है ताकि इनको पार करते वक्त होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

नेशनल हाइवे कसया चौक से बनवारी टोला तक कुल चार किलो मीटर मुख्य मार्ग पर कुल तीन बड़े हाईस्पीड व चार छोटे ब्रेकर बने हुए हैं। जिनमें दीवानी कचहरी के सामने, सिसवा कुटी, बनवारी टोला चैराहे के सामने हाईस्पीड ब्रेकर बने हैं। इस मार्ग से आने जाने वाले तेज रफ्तार दो पहिया व चार पहिया वाहन ब्रेकर को पार करते समय अनियंत्रित हो जाते हैं। क्योंकि जबतक ब्रेकर की उन्हें जानकारी होती है तबतक देर हो चुकी होती है। लोगों के अनुसार अबतक काफी लोग घायल हो चुके हैं जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं जो  बाइकों के पीछे की सीट पर बैठी होती हैं। सिसवा महन्थ में ब्रेकर के पास पुलिस का ड्रम सिंबल लगने से अब गनीमत है। लेकिन आज गुरुवार को सुबह कसया  की ओर से आ रही बाइक बनवारी टोला में ब्रेकर से उछल गयी और बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर मुंह के बल गिर गयी। जिसे लोगों ने अस्पताल भेजवाया। क्षेत्र के उमेश सिंह, राम भवन सिंह, रघुनाथ चौहान, अमरजीत सिंह, एडवोकेट उदयभान यादव, एडवोकेट जितेंद्र पटेल, सभासद प्रतिनिधि योगेंद्र पटेल आदि ने कहा कि ऊंचे व चौड़े बने स्पीड ब्रेकर जानलेवा साबित हो रहे हैं। ब्रेकरों  की पेंटिंग की कई बार मांग विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने इन हाई स्पीड ब्रेकरों की पेंटिंग कराए जाने की मांग अधिकारियों से की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking