News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 1 जून से शुरु हो रहे टीकाकरण के सम्बन्ध में डीएम ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 28, 2021  |  7:26 PM

676 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 1 जून से शुरु हो रहे टीकाकरण के सम्बन्ध में डीएम ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश
  • जिलाधिकारी के आध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न
  • 1 जून से शुरु हो रहे टीकाकरण कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिया आवश्यक दिशा निर्देश
  • मीडियाकर्मी,/ न्यायालय के अधिकारी/शिक्षकों को अलग अलग कोविड टीकाकरण केंद्र पर टीका लगाया जाएगा

कुशीनगर | इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेन्टर में नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूआत में जिलाधिकारी ने 01 जून से शुरू हो रहे टीकाकरण कार्यक्रम के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। मीडियाकर्मी/न्यायालय के अधिकारी/ शिक्षक के लिए अलग- अलग कोविड टीकाकरण केन्द्र पर टीका लगाया जाना है। इस सन्दर्भ में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कोविड टीकाकरण केन्द्र की जानकारी ली तथा टीकाकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन कंटेनरों, वेंटीलेटर इत्यादि का ब्यौरा माँगा, मेडिकल किट के वितरण का कार्य सुचारू रूप से चले इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में ग्राम निगरानी समितियों की संख्या 1003 है तथा शहरी निगरानी समिति 132 है। इन सभी को मेडिकल किट दिया जाना सुनिश्चित करें तथा मेडिकल किट कितने आशाओं को दिए गए एवं किट पैकेटिंग कौन करता है इन सब के सम्बन्ध में जानकारी देने को निर्देश दिए। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को गाँव जाकर किट वितरण सम्बन्धी निरीक्षण करने एवं विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से ऑक्सीजन कंटेनर तथा वेंटीलेटर की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी विन्ध्यवासिनी राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 नरेन्द्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे.

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking