News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अभिनेता सोनू सूद ने यह भी कर दिया, पकड़ लिया गया बंदर

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 10, 2021  |  11:08 PM

1,359 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अभिनेता सोनू सूद ने यह भी कर दिया, पकड़ लिया गया बंदर

कुशीनगर । फिल्म अभिनेता सोनू सूद को बंदर पकड़ने के लिए सोहसा मठिया गांव के युवक द्वारा किया गया ट्वीट भले ही सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बन रहा मगर इसका असर हो गया है। अभिनेता के सेक्रेटरी ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन करके बन्दर पकड़वाने के लिए खर्च होने वाला पैसा पूछते हुए खाता नम्बर मांगा। इस पर विभाग ने मामले को स्वयं संज्ञान लेते हुए बन्दर पकड़वाने मौके पर पहुच गई। बुधवार को बंदर को पकड़ कर कुसम्ही जंगल गोरखपुर में छोड़ दिया गया।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

लॉकडाउन के वक्त सोनू सूद ने कई प्रांतों में हजारों की संख्या में फंसे प्रवासी मजदूरों को घर तक भिजवाने में मदद की थी। हमेशा ट्विटर पर सक्रिय रहना उनकी दिनचर्या है। कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के सोहसा मठिया निवासी युवक बासू गुप्ता ट्विटर पर सोनू सूद को ट्वीट करते हुए गांव में आतंक मचा रहे एक बंदर को पकड़वाने की मांग की थी।

सोनू सूद ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया था और कहा था कि ‘बस अब बंदर पकड़ना ही बाकी रह गया था दोस्त, पता भेज, यह भी करके देख लेते हैं’। इसके बाद यूजर ने पता भेजा। जिसके बाद अभिनेता के सेक्रेटरी ने वन विभाग के अफसरों को फोन कर बंदर पकड़वाने में आने वाले खर्च का विवरण मांगा।
इसका असर यह हुआ कि वन विभाग हरकत में आ गया और दुदही की की भन्दर पकड़ने की टीम को मौके पर भेजकर बंदर पकड़ने का निर्देश दिया। टीम मौके पर पहुंच गयी और बंदर को पकड़ कर कुसम्ही जंगल में छोड़ आयी। वन प्रशासन ने इसके लिए कोई खर्च नहीं आने की बात भी स्वीकार की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking