News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: इंसेफलाइटिस, /ए ई एस/जे ई सम्बंधित विषयों पर जिलाधिकारी की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 24, 2022  |  7:17 PM

410 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: इंसेफलाइटिस, /ए ई एस/जे ई सम्बंधित विषयों पर जिलाधिकारी की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कुशीनगर। इंसेफलाइटिस, /ए ई एस/जे ई आदि विषयों पर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
उक्त कार्यशाला को डॉक्टर वी0 के0 श्रीवास्तव द्वारा संबोधित किया गया। डॉ श्रीवास्तव ने उक्त बीमारियों के संदर्भ में लक्षण, सतर्कता, उपचार आदि मूलभूत चीजों के बारे में उपस्थित डॉक्टर्स, आशा, एएनएम, सीडीपीओ,शिक्षकगण आदि को प्रशिक्षित किया। इस क्रम में डॉक्टर श्रीवास्तव के द्वारा उक्त बीमारियों के पूर्व उपाय, बीमारी के दौरान उठाये जाने वाले कदम तथा बीमारी के प्रसार को रोकने हेतु उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में बताया।
उपस्थित को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दिमागी बुखार/ जापानी इंसेफलाइटिस जैसे मामलों यदि आते हैं तो उनका विश्लेषण करने की जरूरत है जिससे किस स्तर पर चूक हुई, कहाँ कमियां हैं समझ में आएगी। उन्होंने कहा केस स्थल पर खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, राजस्व विभाग तथा संबंधित विभागों को मौके पर जाना आवश्यक है। 24 घंटे के अंदर निरीक्षण रिपोर्ट सौंपी जाए। आसपास के शौचालय, पेयजल की स्थिति, झाड़ी की स्थिति इन सब के बारे में निरीक्षण रिपोर्ट में रिपोर्ट दर्ज हो। उन्होंने कहा कि सक्रिय होकर कार्य करें। जागरुकता का प्रसार काफी जरूरी है। मरीजों/ आम आदमी का भरोसा बहुत बड़ी चीज है उनका भरोसा व्यवस्था के प्रति तभी बढ़ेगा जब हम उन्हें सही समय पर उचित उपचार प्रदान करेंगे। उन्होनें कहा कि प्रत्येक केस का ऑडिट किया जाए। सभी अधिकारी इसे काफी गंभीरता से लें। मरीजों को उनकी भाषा में समझाना काफी जरूरी है।
कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, पी डी राजनाथ भगत, आशा, ए एन एम, सीडीपीओ तथा संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

आपके लिए और..- “अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर

बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…

“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”
“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”

कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…

UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking