News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पंचायत आरक्षण को लेकर लोगो का हुआ इंतज़ार समाप्त, कही खुशी कही गम का रहा माहौल, गरमाई राजनीति!

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 4, 2021  |  9:24 AM

1,541 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पंचायत आरक्षण को लेकर लोगो का हुआ इंतज़ार समाप्त, कही खुशी कही गम का रहा माहौल, गरमाई राजनीति!
  • कयासों पर लग गया विराम।
  • पंचायत आरक्षण को लेकर लोगो का हुआ इंतज़ार समाप्त।
  • आपत्तियों का होगा अगले पांच दिन में निस्तारण।
  • कही खुशी कही गम का रहा माहौल, गरमाई राजनीति

सुकरौली/कुशीनगर। पंचायत चुनावों को लेकर लोगो की बेचैनी का अंत बुधवार को समाप्त हुआ।
विकास खण्ड में दोपहर बाद ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की आरक्षण की सूची चस्पा कर दी गई। आरक्षण सूची जारी होते ही जनप्रतिनिधि बनने का बहुतों का सपना टूट गया। वहीं कई नए दावेदार मैदान में उतरने को लेकर अपनी तैयारी में लग गए। तो वही कुछ के चेहरों पर निराशा स्पष्ट देखी जा सकती थी।आरक्षण सूची के इंतज़ार में दिनभर ब्लाक पर लोगों की भीड़ लगी रही।
आरक्षण सूची जारी होने के बाद अब जिला पंचायत, प्रधान पद व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दावेदारों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। तीन मार्च से आपत्तियों को लेने का सिलसिला जारी होगा, जो आठ मार्च तक चलेगा। आरक्षण सूची जारी होने के बाद जिला पंचायत, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दावेदार अपने गांवों में ताल ठोकने व वोट के गुणा भाग में लग गए। अब दावेदार लोगों के घर-घर जाकर अपने लिए माहौल बना रहे हैं। ग्राम पंचायत चुनाव में आरक्षण की अंतिम सूची जारी होते ही कई लोगो के चुनाव लड़ने के सपने चूर चूर हो गए। वहीं कई दावेदार चुनाव के मैदान में उतरने की तैयारी करने लगे। दिन भर चर्चाओं व आरक्षण सूची जारी होते ही कही खुशी कही गम का माहौल रहा तो कुछ अपने समर्थकों को आपत्ति करने की बात करते हुए तसल्ली देते नजर आये।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking