News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस के सक्रियता से चोरी कर ले जायी जा रही ट्रक बरामद!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 27, 2020  |  11:22 AM

1,548 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस के सक्रियता से चोरी कर ले जायी जा रही ट्रक बरामद!
  • पुलिस के सक्रियता से चोरी कर ले जायी जा रही ट्रक बरामद
  • पुलिस का गडाबन्दी देख ट्रक छोड़ भाग निकले चोर

कुशीनगर । जिले के कसया से चोरी कर बिहार के लिये ले जाये जा रहे ट्रक को आज जटहा बाजार के थाने की पुलिस की सक्रियता से थाना क्षेत्र के पडरही के पास बरामद कर लिया गया, लेकिन पुलिस की गाड़ाबन्दी को देखते ही ट्रक चालक ट्रक खड़ा कर फरार हो गया ।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

जानकारी के अनुसार जनपद कुशीनगर के कसया से ट्रक की चोरी कर ली गयी । ट्रक में जीपीएस लगा होने के कारण वाहन स्वामी को ट्रक के चोरी होने की खबर संज्ञान में आ गयी । ट्रक के चोरी होने की खबर लगते ही वाहन स्वामी ने सम्बन्धित अधिकारियों को भी चोरी होने की सूचना से अवगत करा दिया। चोरी की खबर मिलते ही जिला पुलिस ने डीसीआर के माध्यम से जनपद के सभी थानों के उक्त बिषय अवगत कराया गया।सूचना प्रसारण होते ही जनपद के सभी थाने सतर्क हो गये और अपने अपने क्षेत्रों की निगहबानी में लगी गयी। इधर सूचना मिलते ही जटहा बाजार थानाध्यक्ष संजय कुमार, उप निरीक्षक राकेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कन्हया यादव, व पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करते ही पडरही के पास उक्त ट्रक को घेर लिया ट्रक चालक ने पुलिस टीम के गड़ाबन्दी को देखकर ट्रक को खड़ा कर के फरार हो गया।
उक्त चोरी का ट्रक देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थानान्तर्गत गाँव नौतन हथिया गढ़ निवासी मुकेश यादव पुत्र शंकर यादव का बताया जा रहा है जिसका नम्बर यूपी 63 ई टी 6582 है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि ट्रक के चोरी होने की खबर आज गुरुवार को सुबह पाँच बजे डी सी आर से मिलते ही थाना क्षेत्र में पुलिस सतर्क हो गयी और सुबह नौ बजे के करीब थाना क्षेत्र में प्रवेश करते ही पडरही के पास बरामद कर लिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking