कुशीनगर। आज तरयासुजान पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित बीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त को दबोचने में कामयाबी पायी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निकट पर्यवेक्षण ,क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में आज तरयासुजान पुलिस ने सम्बन्धित मु0अ0स0 206/2019 धारा 302/328 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नीरज तिवारी पुत्र नरेन्द्र उर्फ दलथमन तिवारी सा0 मठिया श्रीराम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र करीब 38 बर्ष की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की है।
जरिये मुखबीर सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धमेन्द्र सिहं ,उ0नि0 प्रदीप कुमार का0 विजय सिहं ,का0राघवेन्द्र सिहं ,का0 राहुल पाण्डेय ,का0 अर्जुन खरवार को साथ लेकर थाना क्षेत्र के जमसडीया चौराहे से इनमिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…