News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बौद्ध गुरु भदंते ज्ञानेश्वर की जन्मदिवस को विशेष बनाने के लिये सौपी गयी जिम्मेदारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 22, 2022  |  9:07 PM

634 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बौद्ध गुरु भदंते ज्ञानेश्वर की जन्मदिवस को विशेष बनाने के लिये सौपी गयी जिम्मेदारी

कसया/कुशीनगर । बुद्ध की महापारिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में शनिवार को भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदनते ज्ञानेश्वर की अध्यक्षता में बर्मी मन्दिर में उनके जन्म दिन को सफल बनाने को लेकर तैयारी बैठक की गई। जिसमे कार्यक्रम में आए अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था, भोजन, गेट, जुलूस, अतिथि सम्मान आदि पर चर्चा की गयी तथा जिम्मेदारियां बांटी गई। इस दौरान भंते ज्ञानेश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 नवंबर को कठिन चिवर दान का कार्यक्रम होगा। 9 नवंबर को चैटिंग सूत्र पाठ किया जाएगा। 10 नवंबर को भंते ज्ञानेश्वर  के जन्मदिन पर मेन मन्दिर में विशेष पूजा , खेल कूद, व विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन आई टी सी सी के डायरेक्टर वाग्मा डिक्से के नेतृत्व में पांच देशों से आए 50 भिक्षु एवम उपासक, उपासिकाएं जन्म दिन में शरीक होंगे उसके बाद 2बजे पावा नगर बुद्ध विहार में जाकर पूजा अर्चना एवम परिक्रमा करेगे। संचालन टिके राय तथा आभार रामनगीना ने प्रकट किया।इसके पूर्व 24 अक्टूबर दीपावली के अवसर पर पावानगर सहित कुशीनगर के देशी विदेशी सभी बौद्ध मंदिरों में हजारों दीपक जलाए जाएंगे। जिसमे सैकड़ों बौद्ध भिक्षु तथा स्थानीय लोग भाग लेगे। 

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

इस अवसर पर भंते नंद रतन, भंते अशोक, भंते उपाली, भंते सत्यशील, भंते जवना, गाइड ओमप्रकाश कुशवाहा, फुलबदन, ध्रुव चंद, सतीश कुमार पासवान, धीरेंद्र, श्रामेण ज्ञानलोक, इंदराज, शील रक्षित,कच्चायाना, नंद सागर, कुमार कश्यप आदि उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking