News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाजपा एक ऐसी पार्टी जो समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करती है: प्रेमचन्द मिश्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 31, 2021  |  4:24 PM

695 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा एक ऐसी पार्टी जो समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करती है: प्रेमचन्द मिश्र

पिपरा बाजार/कुशीनगर। पंचायत चुनाव को लेकर फाजिलनगर विधान सभा क्षेत्र के दुदही मंडल की बैठक दुदही ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है। बाकी दल किसी व्यक्ति या किसी परिवार के हैं। भाजपा राष्ट्रीय विचार को लेकर चलती है। यह विचारधारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के त्याग और तपस्या का प्रतिफल है। भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं है। यही एक ऐसी पार्टी जो समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करती है। यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में जमीन पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज सत्ता में है। यह सत्ता आगे भी रहे इसके लिए संगठन की ताकत को बढ़ाना होगा। जब हमारा कार्यकर्ता दमदार होगा, तो भाजपा में भी दम दिखेगा। कहा कि संगठन की मंशा है कि हमारा हर कार्यकर्ता नेता के रूप में जनता के बीच दिखे। इसीलिए पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ता ही जिला पंचायत का चुनाव लडे और जीतकर क्षेत्र का नेतृत्व करे।
बैठक को पंचायत चुनाव के जिला सह संयोजक राधेश्याम पांडेय ,जिला मंत्री व वार्ड प्रभारी विवेकानन्द शुक्ल, मण्डल प्रभारी अजय तिवारी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दीपराज खरवार, नवीन ओझा, केदार राय, राजेन्द्र सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश मल्ल, लालपहाड़ी कुशवाहा, गणेश पाण्डेय, रमेशचन्द, शिव गुप्ता, आकाश सिंह, प्रभुदयाल, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking