कुशीनगर | जिलाधिकारी एस०राजलिंगम ने जनपद के सभी प्रिंट /इलेक्ट्रॉनिक/ पोर्टल /यूट्यूब से जुड़े मीडिया बंधुओं से विनम्र अपील किया है कि वैश्विक महामारी कोरोना एवं पंचायत चुनाव के चुनौतीपूर्ण दौर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने पत्र /चैनल /पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण एवं कोविड गाइडलाइन के पालन हेतु जागरूक करें। स्वयं भी सतर्क रहें तथा लोगों को भी सतर्क रखें। कोरोना को लेकर भ्रामक खबरें ना फैलाएं और मरीजों तथा आम जनमानस में सकारात्मक माहौल बनाएं। आम जनमानस से कोरोना की जांच कराने, मास्क, सैनिटाइजर का निरंतर प्रयोग करने को कहें। किसी भी प्रकार की नकारात्मक खबरों को जिला प्रशासन के संज्ञान में शीघ्र लाएं। आपदा की इस घड़ी में आपका सहयोग अपेक्षित है।
हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…
हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…