कुशीनगर (ब्यूरो) । जनपद के तरयासुजान पुलिस ने थाना क्षेत्र के टड़वा मोड़ से टाटा मैजिक वाहनों से बध हेतु ले जाये जा रहे पाँच राशि गो बंश को जहाँ तस्करों के हाथ से मुक्त कराने में ग्रामीणों के सहयोग से सफलता प्राप्त करते हुये दो अभियुक्तों को दबोचने में कामयाब हुई है।
जानकारी के मुताबिक़ जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक धर्मेंन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बहादुरपुर दीपक सिंह हेड कांसेटेबल संजय सिंह ,आरक्षी देवेन्द्र गिरी की टीम द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से टड़वा मोड़ के पास से टाटा मैजिक वाहनों से पाँच राशि गोवंश की बरामदगी की गयी वही मौके से अभियुक्त आदित्य पुत्र रामप्रवेश सा0 मोहनपट्टी थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया,.प्रिन्स यादव पुत्र विशुनदयाल सा0 सोहंग थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 142/21 धारा 3/5A/8 गो0नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 में अभीयोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…