News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : रोटरी कुशीनगर ने नगर के वरिष्ठ चिकित्सको को डॉक्टर्स डे पर किया सम्मानित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 2, 2022  |  7:22 AM

771 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : रोटरी कुशीनगर ने नगर के वरिष्ठ चिकित्सको को डॉक्टर्स डे पर किया सम्मानित WhatsApp
Responsive image

रोटरी कुशीनगर ने नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों को नेशनल डॉक्टर्स डे पर किया सम्मानित।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

◆पुष्प, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम् व फलदार पौधा देकर सम्मानित किया गया

◆चिकित्सकों के द्वार पहुंचे रोटेरियन

कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर के पदाधिकारियों सदस्यों के द्वारा नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ सीपी गुप्ता, डॉ काजी सैयद वकार हसन, डॉ रामायण सिंह, डॉ आरएन सिंह, डॉ ज्ञान प्रकाश राय, डॉ नित्यानंद श्रीवास्तव एवं डॉ शमसुल आरफीन को उनके आवास एवं क्लीनिक पहुंचकर पुष्प, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम् व फलदार पौधा देकर सम्मानित किया एवं नेशनल डॉक्टर्स डे की बधाई दी।
रोटरी अध्यक्ष डॉ एमएच खान कहा कि चिकित्सकों को समाज के सबसे महत्वपूर्ण भागों में से एक माना जाता है। डॉक्टर्स की बहुमूल्य सेवा, महत्वपूर्ण भूमिका से स्वस्थ समाज का विकास होता है। हमारे देश की विशाल जनसंख्या कई तरीकों से चिकित्सक और उनके गुणवत्तापूर्णं उपचार पर निर्भर करती है जो उपाय और उपचार के तरीकों में उल्लेखनीय सुधार और प्रगति को दिखाता है, डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास की डोर जितनी मजबूत होती है, मरीज इतनी जल्दी अच्छा होता है।। इस मौके पर चिकित्सकों ने रोटरी क्लब के सदस्यों से अपने अनुभव को साझा किया।
आईएमए कुशीनगर के अध्यक्ष एवं नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ज्ञान प्रकाश राय ने रोटरी क्लब कुशीनगर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा निरंतर विविध सामाजिक कार्यक्रमों किए जाते हैं जो बहुत ही प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष डॉ एमएच खान, सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार यादव, अरुण वर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, निदेशक राजीव जायसवाल ‘लक्ष्य’, सदरे आलम, गौरव मद्धेशिया, अश्वनी कुमार जायसवाल एवं आदिल उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking