News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वरिष्ठ पत्रकार विनय कांत मिश्र ने जन्मदिवस पर किया पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 7, 2022  |  8:33 AM

861 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वरिष्ठ पत्रकार विनय कांत मिश्र ने जन्मदिवस पर किया पौधरोपण WhatsApp
Responsive image
  • पौधरोपण संग जन्मोत्सव पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल – विनय कांत

कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान से जुड़कर वरिष्ठ पत्रकार विनय कांत मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र ने श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया के परिसर में पौधरोपण किया एवं ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। पौधरोपण करते हुए विनय कांत ने कहा कि नयी दिशा द्वारा चलाया जा रहा पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिये बहुत ही सार्थक और अनूठी पहल है। इस अवसर पर लगने वाले पौधे से स्वाभाविक रूप से लगाने वाले का लगाव होता है और इसलिए वह पौधों की देखभाल भी करता रहता है। श्री मिश्र ने आगे कहा कि इस अभियान को जन अभियान बनाने की जरूरत है। पुजारी देव नारायण शरण दास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही प्रदूषण से बचाव होगा। इसके लिए फलदार, इमारती, औषधीय, छायादार व फूलदार पेड़, पौधे लगाए औऱ उसकी देखभाल के साथ रक्षा करें। संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि अब लोगों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता आ रही है। जिसका ताजा उदाहरण बीते विश्व पर्यावरण दिवस के दौरान जगह जगह हुए पौधरोपण के कार्यक्रमों से देखा जा सकता है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कुशीनगर के जिलाध्यक्ष हृदयानंद शर्मा, सभासद महेश जायसवाल, संजय कुमार सिंह, विजय चौरसिया, राहुल यादव, अवधेश वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking