कसया/कुशीनगर । बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित म्यांमार बुद्ध बिहार परिसर में विद्युत स्पर्शाघात से बंदर की मौत हो गई। मौके पर जुटे श्रद्धालुओ ने हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया
शनिवार की देर शाम म्यांमार बुद्ध बिहार परिसर में उछलते कूदते कहीं से आया बंदर बिजली के तार से उलझ गया। तार में विद्युत धारा प्रवाहित होने से बंदर जमींन पर गिर गया और कुछ देर तड़पने के बाद शांत हो गया। घटना को देखकर जुटे लोगों ने मृत बंदर के अंतिम संस्कार का निर्णय लिया और बिहार परिसर में ही पूरब की ओर पीछे धार्मिक जयकारे के साथ अंतिम संस्कार हिदू विधि विधान से कर दिया। लोगों ने आठ जून को बंदर के ब्रह्मभोज की सहमति बनाई। इस दौरान अवनेंद्र कुमार टेनी, ओमप्रकाश कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, मानी चन्द्र मद्धेशिया, भरत, आकाश, विजय, संजय, सरवन, सोहन सहित आदि मौजूद रहेl
बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…
कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…
कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…
कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…