News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विभिन्न विभागों को वृक्षारोपण के लक्ष्य संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 28, 2022  |  8:31 PM

554 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विभिन्न विभागों को वृक्षारोपण के लक्ष्य संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । वन विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न विभागों को वृक्षारोपण के लक्ष्य संबंधित
बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। इस क्रम में बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिन विभागों का पौधरोपण के संदर्भ में एक्शन प्लान नहीं बना है लक्ष्य के संदर्भ में वे अपना एक्शन प्लान बनाकर उपलब्ध करा दें। गड्ढा खुदाई अभी तक शून्य है उसे भी शुरू करवाएं जिसे हर हाल में 15 मई तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर ऐसे क्षेत्र बनाए जहाँ वृक्षारोपण उपरांत उसकी देखरेख भी कर सकें। वृक्षारोपण हेतु धन की आवश्यकता पड़ने पर डीसी मनरेगा से डिमांड किया जा सकता है। पौधे कहां कहां लगाना है जगह का नाम कार्य योजना में शामिल करें, ताकि उसी हिसाब से नजदीकी नर्सरी से पौधे दिलाई जा सके। इस समय जनपद में 23 नर्सरी हैं जहां 4361 768 पौधे उपलब्ध हैं। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया वृक्षारोपण हेतु स्थल का चयन तत्काल कर लिया जाए तालाबों के किनारे भी वृक्षारोपण किया जाना है। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत सरोवर के किनारे न्यूनतम 75 पौधे जो छायादार व फलदार हो उसे लगाया जाना चाहिए।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार तथा समस्त अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking