News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शिक्षामित्र की प्रसव के दौरान हुई मौत, 29 अप्रैल को मतदान ड्यूटी करने के बाद लौटी थी शिक्षिका

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 2, 2021  |  8:08 AM

1,610 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिक्षामित्र की प्रसव के दौरान हुई मौत, 29 अप्रैल को मतदान ड्यूटी करने के बाद लौटी थी शिक्षिका
  • 29 अप्रैल को मतदान ड्यूटी करने के बाद लौटी थी शिक्षिका
  • शिक्षिका ने अधिकारियों से चुनाव ड्यूटी काटने का किया था अनुरोध

कुशीनगर | पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 29 अप्रैल को मतदान ड्यूटी करने के बाद लौटी एक शिक्षामित्र की प्रसव के बाद शुक्रवार की रात में मौत हो गई। मतदान अधिकारी (द्वितीय) के तौर पर उनकी ड्यूटी दुदही ब्लॉक के ठाकुर हरकेश प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में लगी थी। बूथ पर ड्यूटी करने के बाद 30 अप्रैल को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन अस्पताल ले गए। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा घर आ गए थे।
पडरौना क्षेत्र जंगल बकुलहां गांव की निवासी सीता कुशवाहा जंगल सुखपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षामित्र कार्यरत थीं। परिजनों का आरोप है कि चुनाव ड्यूटी काटने के लिए पत्र दिया गया था। उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। परिजनों के मुताबिक मतदान के दिन दुदही ब्लॉक के ठाकुर हरकेश प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के बूथ पर पहुंची। ड्यूटी करने के बाद लौटी सीता कुशवाहा की शुक्रवार की दोपहर में करीब एक बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रसव पीड़ा देख गांव की आशा कार्यकर्ता की मदद से पडरौना नगर के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां प्रसव के बाद महिला को घर भेज दिया गया। घर आने के बाद से देर रात को तबीयत ज्यादा खराब हो जाने से मौत हो गई। सीता कुशवाहा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। जंगल बकुलहा निवासी आशा कार्यकर्ता अनीता देवी ने बताया कि शुक्रवार को सीता कुशवाहा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीता के पति संजय कुशवाहा कुशवाहा के साथ पडरौना के महिला अस्पताल में ले लेकर गई थी, जहां जच्चा बच्चा दोनों ठीक थे। सीता के घर लौटने के बाद अचानक रात में तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। इस तरह के मामलों की जानकारी होने पर दूसरे कर्मिकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस प्रकरण में कहां से चूक हुई, इसकी जानकारी कराई जाएगी।

आज की हॉट खबर- इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking