News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ससुराल आए युवक की गला रेत कर हत्या

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 4, 2021  |  5:45 PM

2,131 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ससुराल आए युवक की गला रेत कर हत्या WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (ब्यूरो) । जनपद के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के गांव जटहा में अपने ससुराल आए युवक की सोमवार देर रात को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक के भांजे ने ही अवैध संबंध में बाधक बनने पर युवक की पत्नी संग मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामधाम विशुनपुरा निवासी 30 वर्षीय नंदू गुप्ता सोमवार दोपहर को जटहाबाजार स्थित अपने ससुराल गए थे। पत्नी ज्योति एक सप्ताह पहले ही मायके गई थी। शाम को नंदू का भांजा 18 वर्षीय बलराम गुप्ता निवासी पड़री पिपरपाती थाना जटहाबाजार भी पहुंच गया। रात 10 बजे भोजन करने के बाद नंदू, ज्योति व बलराम गांव के बाहर टहलने गए। इसी बीच बलराम नंदू को नजदीक स्थित बागीचे में चलने को कहा। रात अधिक होने की बात कहकर नंदू ने उसे मना किया पर वह जिद कर उन्हें बागीचे में ले गया। इसी दौरान मौका देख बलराम ने चाकू से नंदू की गला रेत दी और नंदू अचेत हो जमीन पर गिर पड़ा। गिरने के बाद भी बलराम गले पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद बलराम व ज्योति को भागते देख गांव के कुछ लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। बलराम के शरीर पर खून देख लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में बलराम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पीआरवी टीम ने इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बलराम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…

संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक
संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक

तमकुहीराज (कुशीनगर)। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking