कुशीनगर। जनपद के खड्डा थाना के पुलिस ने चोरी से लकड़ी काट कर जीप पर लोड कर के ले जाते समय एक अभियुक्त को दबोचने में कामयाब हुई है। वही दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में जनपद में वन माफिया, चोरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान क्रम में बुधवार को जरिये मुखबीर सूचना पर थाना खड्डा प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण यादव की पुलिस टीम द्वारा सागौन की लकड़ी काट कर जीप से ले जाते समय अभियुक्त सिकन्दर पुत्र उदित प्रसाद साकिन सिसवा मनिराज थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया वही एक अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से आठ बोटा सागौन की लकडी मय जीप के साथ बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-106/21 धारा 379/411 भादवि व 26 भारतीय वन अधिनियम में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…