News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आईपीएस विनोद कुमार सिंह ने संभाली कुशीनगर जिले की कमान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 13, 2020  |  2:24 AM

3,163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आईपीएस विनोद कुमार सिंह ने संभाली कुशीनगर जिले की कमान WhatsApp
Responsive image
  • कुशीनगर: आईपीएस विनोद कुमार सिंह ने संभाली कुशीनगर जिले की कमान
  • रूटीन वर्क के साथ शांति ब्यवस्था कायम करना मेरी पहली प्रथमिकता:विनोद कुमार सिंह

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र का स्थान्तरण एसपी सीबीसीआईडी में होने के बाद जिले की कमान एटीएस लखनऊ में तैनात विनोद कुमार सिंह के हाथों सौंपी गई है। उन्होंने अपना कार्यभार शनिवार को देर शाम ग्रहण कर लिया ।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

आइये जानते है आईपीएस विनोद कुमार सिंह की कहानी

कहते हैं हर एक इंसान में दो-चार इंसान होते हैं यह कहावत हकीकत में तब्दील कर रहे हैं ,आईपीएस विनोद सिंह जी। आईपीएस विनोद सिंह जितना अपनी निजी जिंदगी में सरल स्वभाव के हैं उतना ही पुलिस विभाग में। विनोद की हमेशा जिद रहती है कि उनके पुलिस विभाग में सभी टीम भावना से जुड़ कर अपना योगदान दे।

जानिए कौन हैं आईपीएस विनोद कुमार सिंह

विनोद कुमार सिंह ने इलहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल किया, लेकिन कुछ कारणों से पीएचडी पूरा नही किया। ये 2007 बैंच के अधिकारी है। इन्होंने कुशीनगर के पूर्व लखनऊ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटीएस रहे, जिन्होंने सरकार की मंशा के साथ ही साथ सूबे के अपने मुखिया के निर्देशों पर खरा उतरते हुये एक से बढ़ कर एक सराहनीय कार्य करते हुये अपराध जगत के लोगो को नाको चना चबवाई थी।वही इन्होंने रेलवे विभाग से लेकर महराजगंज, फतेहपुर, सीतापुर, हमीरपुर, बाराबंकी, झांसी, बस्ती, जनपदों में अपनी कुशल सेवाएं देते हुये सबकी लोकप्रिय बने रहे।विनोद का हमेशा से मन शुरू से ही पुलिस विभाग की तरफ खिंचाव रहता था। विनोद ने वर्तमान में कुशीनगर जनपद में चौबीस घण्टे पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती पाई हैं। आईपीएस विनोद कुमार सिंह जहां भी तैनात रहे वहां उनकी कोशिश रहती है की टीम भावना से कार्य कर अपराध औऱ अपराधियों पर नकेल कायम किया जाय।

क्या कहते है कुशीनगर के लिये पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह

जनपद में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद विनोद कुमार सिंह ने एक संदेश दिया की मातहतों को आचरण एवं ब्यवहार में सुधार लाने की आवश्यकता है। उनका कहना है की हम सब को इस बात की ख्याल हमेशा रखना होगा की हम सरकारी सेवक है।कानून ब्यवस्था कायम रखने और अपराध का रोकथाम मेरी पहली प्रथमिकता है, महिलाओं एंव बालको से सम्बन्धी अपराध पर बिशेष ध्यान दिया जाय।फरियादियों की समस्या का निस्तारण करने पर बिशेष ध्यान रहेगा। हम सब को आपस मे टीम भावना से काम करनी होगी, जिससे सफलता मिले, इसी में मेरा बिस्वाश है। इनपुट के आधार पर अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने पर अमल किया जाएगा। गो बंश की तस्करी, मादक पदार्थ ,औऱ अबैध शराब की तस्करी पर प्रभावी तौर पर रोक लगाई जाएगी।वही शांति ब्यवस्था से लेकर आमलोगों को न्याय दिलाना मेरी पहली प्रथमिकता है। इसके साथ ही शहदों पर पैनी नजर रखी जायेगी। हर कीमत पर प्रदेश सरकार की मंशा को सफल किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking