News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर:घोर कलयुग–यह पढ़े! प्यार के बुखार में तपती प्रेमी,- प्रेमिका के दरवाजे पर धरना पर बैठी, तब हुआ क्या?

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 28, 2020  |  7:46 AM

1,876 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:घोर कलयुग–यह पढ़े! प्यार के बुखार में तपती प्रेमी,- प्रेमिका के दरवाजे पर धरना पर बैठी, तब हुआ क्या?

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में कल शुक्रवार दोपहर से एक प्रेमिका प्रेमी के घर में जाने के लिए दरवाजे पर जाकर धरने पर बैठ गई। वहीं प्रेमी के घर वाले बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए हैं।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव निवासी युवक प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। तहरीर के मुताबिक विरोध करने पर उसने बगल के मंदिर में वीडियोग्राफी के माध्यम से शादी भी किया और एक माह तक साथ में लेकर बाहर भी रहा। घर पर आने पर युवती को उसके घर छोड़कर अपने घर चला आया था। प्रेमी युवक को दुबारा पास नहीं आने पर युवती के घर रहने के लिए चली गई। जहां से प्रेमी सहित परिजन दहेज में नगदी व जेवरात साथ में लेकर आने की बात कहकर दरवाजे से खदेड़ दिया।

आज की हॉट खबर- 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हत्या, गांव में सनसनी,जानकारी देने...

प्रेमिका न्याय पाने के लिए थानाध्यक्ष, एसपी, डीएम सहित प्रदेश के अन्य अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग कि थी। न्याय नहीं मिलता देख प्रेमिका शुक्रवार दोपहर प्रेमी के घर जाकर दरवाजे पर धरने पर बैठ गई है। परिजन उसे घर में रखने से इंकार करते हुए दरवाजे पर ताला जड़कर घर छोड़कर फरार हो गए हैं। प्रेमिका का कहना है कि प्रेमी के परिजनों द्वारा जब तक उसे अपनाया  नहीं जाता तब तक वह धरने पर बैठी रहेगी। इस संबंध में  प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
कुशीनगर : “मौत का पार्सल खेल, महिला से 1.62 लाख ठगी!” ,कुशीनगर पुलिस की अपील सावधान रहे,सुरक्षित रहे..!
कुशीनगर : “मौत का पार्सल खेल, महिला से 1.62 लाख ठगी!” ,कुशीनगर पुलिस की अपील सावधान रहे,सुरक्षित रहे..!

कुशीनगर। डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर अपराधी लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों…

25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हत्या, गांव में सनसनी,जानकारी देने से कतरा रहे थानाध्यक्ष
25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हत्या, गांव में सनसनी,जानकारी देने से कतरा रहे थानाध्यक्ष

कुशीनगर । जनपद के थाना चौराखास क्षेत्र अंतर्गत सरैया महंत पट्टी गांव में बीती…

खड्डा -नेबुआ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान उड़ने वाली धूल राहगीरों के लिए बनीं मुसीबत
खड्डा -नेबुआ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान उड़ने वाली धूल राहगीरों के लिए बनीं मुसीबत

कारदाई संस्था/ठिकेदार नहीं करा रहे पानी टैंकर से पानी का छिड़काव आंखों और श्वास…

गेहूं की डंठल बुझाते वक्त भड़की आग बनी काल खेत में झुलसकर किसान की मौत
गेहूं की डंठल बुझाते वक्त भड़की आग बनी काल खेत में झुलसकर किसान की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली थाना क्षेत्र के महुई कोटवा गांव में शनिवार को खेत में गेहूं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking