News Addaa WhatsApp Group Join करें

खडडा:सिंचाई विभाग के जमीन में तहसील भवन बनने की शाशन ने दिया मंजूरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 12, 2021  |  8:49 PM

1,328 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खडडा:सिंचाई विभाग के जमीन में तहसील भवन बनने की शाशन ने दिया मंजूरी WhatsApp
Responsive image

संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

खड्डा/कुशीनगर। 24 जून 2016 को खड्डा के साथ कप्तानगंज तहसील के लिए कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी थी। उसके बाद से दोनों तहसीलें वजूद में आ गई थीं। तभी से खड्डा तहसील खुद का भवन न होने की वजह से सिंचाई विभाग के डाकबंगले में संचालित हो रही है, लेकिन अब सिंचाई विभाग की जमीन में ही तहसील भवन बनवाने की शासन ने मंजूरी दे दी है।
नवसृजित खड्डा तहसील के तहसील भवन निर्माण हेतु जमीन अंतरित करने हेतु शासन द्वारा तीन दिनों में तहसील प्रशासन से मांगी गयी आख्या को तहसील प्रशासन ने डीएम कुशीनगर को भेज दिया है। डीएम एस. राज लिंगम ने समय के अंदर राजस्व परिषद को रिपोर्ट को भेज दिया है।
इस बात की जानकारी देते हुए एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि इस रिपोर्ट के बाद सिचाई विभाग की लगभग चार एकड़ जमीन तहसील के नाम दर्ज हो जाएगी और बहुप्रतिक्षित तहसील भवन निर्माण का जमीन संबंधित प्रमुख बाधा समाप्त हो जाएगा। शासन से धन अवमुक्त होते ही भवन निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी अरविन्द कुमार का कहना है कि शासन द्वारा मांगी रिपोर्ट के क्रम में सभी जानकारी अपर जिलाधिकारी को भेज दिया गया था। जिलाधिकारी महोदय के स्तर से उच्चस्तर पर जमीन अतंरण की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking