News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अनुसूचित जाति के लोगों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 4, 2021  |  5:07 PM

800 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अनुसूचित जाति के लोगों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

खड्डा/कुशीनगर | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हुए अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के विरोध में अम्बेडकर अनुसूचित समाज सुधार समिति के सदस्यों ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
डॉ० अम्बेडकर समाज सुधार संघर्ष समिति के तत्वाधान में सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचकर.प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब अनुसूचित जनजाति के लोग जिले में निवास ही नहीं करते तो उनको आरक्षण का लाभ क्यों दिया जा रहा है। उपजिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में यह मांग की है कि जनगणना के मुताबिक जनपद कुशीनगर में अनुसूचित जनजाति के लोग पाए ही नहीं जाते है। इसका परिणाम है कि कुछ अन्य जातियों के लोग जालसाजी करके प्रमाण पत्र बनवा सीटों पर कब्जा करने के फिराक में हैं जो कानूनन अपराध है। पिछड़ी जाति के लोगों द्वारा कहीं पर अनुसूचित जाति और कहीं पर अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करा कर दोहरा लाभ उठा रहे हैं जो अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकारों का हनन है। जिलाधिकारी कुशीनगर को संबोधित अपने मांग पत्र में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में हुए अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को रद्द कर दिया जाय। समिति के लोगों ने उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की।
उप जिलाधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि मांग पत्र को आवश्यक कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी महोदय को भेजा जा रहा है।
इस अवसर पर खदेरू प्रसाद गौतम, रामधनी प्रधान, सुभाष गौतम, नौमी प्रसाद, शारदा प्रसाद, विजय भारती, विंदेश्वरी प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे
डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे

कुशीनगर । जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिन्दवलिया गांव में डायल-112 की पुलिस…

मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज
मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज

शांति व्यवस्था में हुई खलल तो होगी कड़ी कार्रवाई : थानाध्यक्ष तरयासुजान कुशीनगर। आगामी…

पुलिस की रेड से खुला ‘जिस्म के धंधे’ का राज, तीन पुरुष व तीन महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस की रेड से खुला ‘जिस्म के धंधे’ का राज, तीन पुरुष व तीन महिलाएं गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तुर्कपट्टी में ‘एंटी चीयर्स’ का डंडा, खुले में शराब पीने वाले 19 लोग पकड़े गए
तुर्कपट्टी में ‘एंटी चीयर्स’ का डंडा, खुले में शराब पीने वाले 19 लोग पकड़े गए

कुशीनगर। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking