खड्डा/कुशीनगर। कोविड -19 के चल रहे विशेष वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को उपजिलाधिकारी खड्डा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीएचसी तुर्कहां व न्यू पीएचसी पर टीकाकरण करा रहे लोगों का हौसला बढ़ाया।
नया प्राथमिक केंद्र छितौनी में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान का औचक निरीक्षण एसडीएम अरविंद कुमार ने करते हुए बताया कि सीनियर सिटीजन जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर की है उनको वैक्शिनेशन किया जाना है। वैक्सीन का दूसरा डोज 28 दिन बाद पुन: किया जाना है। एसडीएम ने बताया कि कोरोनो का टीका बीमारी के प्रभाव को कम करते हुए पूर्णतः सुरक्षित है। उन्होंने गांव के लोगों से टीकाकरण के विषय में पूछा तो गांव के लोगों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल रहा। टीकाकरण करा रहे लोगों ने अपने आप को सुरक्षित होने की बात बताई। इस दौरान सीएचओ रामपुकार, फार्मासिस्ट एस.के राय, रूचि शर्मा, पूनम, रागिनी सिंह सहित अन्य टीकाकरण टीम उपस्थित रही।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…