खड्डा/कुशीनगर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए खड्डा पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्राधिकारी खड्डा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील गांवों में भ्रमण कर चिन्हित ब्यक्तियों को शान्ति ब्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़ी हिदायत दिया गया।
गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह के नेतृत्व में एस एच ओ आर.के यादव व पुलिस फोर्स ने थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील व अतिसंवेदनशील वूथों का भ्रमण कर पुलिस द्वारा चिन्हित ब्यक्तियों को चुनाव में शान्ति ब्यवस्था बनाए रखने, गांव में किसी भी मतदाता को लालच या प्रलोभन देकर प्रभावित न करने सहित अन्य गैर कानूनी कृत्य करने पर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की चेतावनी दिया। पुलिस ने सभी से शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान में भाग लेने की अपील भी की। भ्रमण टीम में एस आई जीतबहादुर, रमाशंकर यादव, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे। इस सम्वन्ध में सीओ शिवाजी सिंह ने बताया कि पुलिस पंचायती चुनाव को लेकर काफी संवेदनशील है। गांव के खुराफाती व अपराधिक प्रवृति के लोगों को चिन्हित कर लाल कार्ड दिया गया है। इनको सख्त चेतावनी दी जा रही है। सभी से शान्तिपूर्ण मतदान की अपील की जा रही है।
हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…
हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…