खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा तीनपरसा निवासी सूरज पुत्र श्रीनिवास की चमोली त्रासदी में मौत हो जाने के बाद बुधवार को मृतक के परिजनों से सांसद विजय कुमार दूबे ने मिलकर सांत्वना दिया। उन्होंने परिवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष का चेक भी पिता को सौंपा।
बुधवार दोपहर बाद सांसद विजय दूबे बैरागीपट्टी के तिनपरसा टोले पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाते हुए संकट की इस घड़ी में हमेशा परिवार के साथ रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से दो लाख का आर्थिक सहायता का चेक मृतक के पिता श्रीनिवास को सौंपा। बताते चलें की उत्तराखंड के चमौली जिले में आई भीषण त्रासदी में पोकलैन आपरेटर सूरज कुशवाहा की मौत हो गई थी। मृतक का भाई एक सप्ताह तक अपने लापता भाई की तलाश में जुटा रहा। उत्तराखंड प्रशासन ने शव का पीएम करा एम्बुलेंस से शव गांव भिजवाया था जहां मंगलवार की सुबह पनियहवा के नारायणी तट पर उसका दाह संस्कार करा दिया गया था। इस दौरान उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार, पूर्व चेयरमैन डॉक्टर नीलेश मिश्रा, हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु, प्रद्युम्न तिवारी, ब्यास गिरी सहित गांव के लोग मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…