संजय पाण्डेय
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने सोमवार को भुजौली बाजार स्थित एक विद्यालय में चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रखे पाइप की चोरी हो गई थी। तहरीर के बाद पुलिस ने धारा 379/411 का मुकदमा दर्ज कर घटना को अंजाम देने वाले शातिर के खोजबीन में जुटी हुई थी। खड्डा पुलिस टीम के बरिष्ठ एस एस आई भगवान सिंह, हे.का. जन्त्री प्रसाद, कां. कुमार सानू यादव व कां. सौरभ सिंह ने सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त जलाधर पुत्र हरिवंश निवासी कोहरगड्डी थाना खड्डा को डोमनपट्टी मोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 फुट लम्बा डेढ़ ईंच मोटा 15 अदद पाइप बरामद कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर आर.के यादव ने बताया कि चोरी के मामले में जलाधर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…