News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव जन- जागरूकता हेतु निकली गई प्रभात-फेरी

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 4, 2021  |  2:49 PM

899 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव जन- जागरूकता हेतु निकली गई प्रभात-फेरी

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी इण्टर कॉलेज में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को जन- जागरूकता हेतु प्रभात-फेरी निकली गई। प्रभात फेरी को प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज ज्ञानेंद्र राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छितौनी इण्टर कालेज में चौरा चौरी शताब्दी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर छितौनी नगर भ्रमण किया। रैली उपरांत आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र राय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों विजय सिंह, हरि प्रसाद गुप्त एवं जयराम गुप्त को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने चौरा चौरी के घटना के सौ साल पूरे होने पर महोत्सव के रुप में पूरे प्रदेश में मनाये जाने की बात बताते हुए आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, शिक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, गुलाब चंद, आदर्श तिवारी, नरेंद्र प्रसाद, लिपिक प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, विवेक गुप्ता, महंथ मिश्र, कमरुद्दीन अंसारी, रीना देवी, दिनेश यादव, भरत यादव, श्याम सुंदर चौधरी, उपेंद्र गुप्ता, संजीव सिंह, विवेकानंद यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, चाँदनी श्रीवास्तव, विजय कुशवाहा, गुलाब गुप्ता, मुक्तिनाथ कुशवाहा सहित तमाम शिक्षक कर्मचारी व छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…

कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking