News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: जीआरपी ने नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को दबोचा

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 8, 2021  |  7:58 PM

1,124 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जीआरपी ने नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को दबोचा WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर।गोरखपुर- नरकटियागंज रेलखंड पर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के निर्देश पर चेकिंग के दौरान सोमवार को ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी पुलिस ने दबोच कर चोरी के मोबाइल व नगदी बरामद किया है। पडरौना चौकी के प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि काफी दिनों से वांछित चल रहे एक शातिर की तलाश के क्रम में कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से जरिए मुखबीर की सूचना के आधार पर एक युवक की संदिग्ध हालत में पाकर उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा।टीम ने उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से चोरी की एक सैमसंग मोबाइल व नकदी 1200 रूपए बरामद हुआ है। उसके ऊपर जीआरपी थाना गोरखपुर धारा 380 तथा धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार अभियुक्त ध्रुप साहनी पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र निवासी वार्ड नंबर आठ नगर पंचायत खड्डा को जेल भेज दिया गया है। टीम में हे.का. चन्द्रजीत यादव, अश्वनी कुमार राय आदि शामिल रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking