News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: तेंदुए के दहशत से सहमें हैं लोग, वन विभाग लाचार

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 2, 2021  |  6:30 PM

954 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तेंदुए के दहशत से सहमें हैं लोग, वन विभाग लाचार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके में पिछले हफ्ते से आतंक का पर्याय बने तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेस्क्यू आपरेशन में डीएफओ की अगुवाई में जुटी वन विभाग की टीम लाचार साबित हो रही है। अभी भी दर्जनों गांवो के लोग दहशत व भय के साये में जीवन यापन कर रहे हैंखड्डा इलाके में बीते शुक्रवार को सात लोगों को घायल करने वाला तेंदुआ, धीरे- धीरे हिंसक होता जा रहा है। गुरुवार को डीएफओ कुशीनगर अविनाश कुमार की अगुवाई में रेस्क्यू टीम में शामिल वन क्षेत्राधिकारी वीके यादव व तमकुही के फारेस्ट गार्ड शत्रुघ्न ठाकुर को झाड़ी में छिपे तेंदुए ने आक्रमण कर घायल कर दिया जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।अब तक दर्जन भर से उपर लोगों को अपने खूनी पंजे से घायल करने वाला तेंदुआ का भय क्षेत्र के दर्जनों गांवो में ब्याप्त है। संसाधनों का दंश झेल रहा वन विभाग पूरे मामले में लाचार व असहाय बना हुआ है। लोगों की माने तो खेती बाड़ी के सीजन में गेहूँ की कटाई, फसलों की सिंचाई सहित गन्ने के खेतों में निराई गुड़ाई सहित खेती के सभी कार्य प्रभावित हो गया है लेकिन वन विभाग के जिम्मेदार मूकदर्शक बनकर किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र के लखुआ लखुई, बहोर छपरा, नवल छपरा, विशुनपुरा, छितौनी जंगल, छपिया, भेड़ी जंगल, नवलछपरा, एकडंगी, चतुरछपरा, नरकूछपरा, जीयनपुर, सहित कई गावों के लोग तेंदुए के आतंक से खेतो की ओर जाने से परहेज करते हुए रात में जागरण कर रहे हैं। क्षेत्र के रविआलम, जुनैद अहमद, रामप्रकाश गुप्ता, महताब आलम, मुहर्रम, निशित मिश्रा, बृजभूषण कुशवाहा, सन्तोष दूबे, राजेश, बिहारी, पुनित सिंह, सुबोध कुशवाहा, समीर पहलवान, सुरेन्द्र साहनी आदि ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर इससे निजात दिलाने की मांग की है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त...

संबंधित खबरें
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

कुशीनगर। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने…

हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 
हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते बेटे के मौत होने का मामला प्रकाश में…

सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार
सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक सक्रिय गिरोह…

25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking