News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 27, 2021  |  4:34 PM

618 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

खड्डा/कुशीनगर। सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी की 6440 वीं जयन्ती मोटर साइकिल जुलूस के साथ खड्डा नगर के जटाशंकर पोखरे पर धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने संत शिरोमणि रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। माघी पूर्निमा के दिन सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी का जन्मदिन सम्पूर्ण भारत में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। खड्डा में जटाशंकर पोखरा के रामलीला मैदान में सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयन्ती धूम-धाम से मनाया गया। नगर में प्रभात फेरी भी लगा। मुख्य अतिथि खड्डा टाऊन एरिया के प्रथम चेयरमैन व पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने कहा कि भक्तिकालीन संत व कवि रविदास का जीवन व उनकी शिक्षाएं अत्यंत प्रेरक हैं। वे महान आध्यात्मिक समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा था कि रैदास जन्म के कारणै, होत न कोई नीच। नर को नीच करि डारि हैं, औछे करम की कीच।

आज की हॉट खबर- डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे...

उन्होंने घृणा का प्रतिकार घृणा से नहीं, बल्कि प्रेम से किया। हिंसा का हिंसा से नहीं, बल्कि अहिंसा और सद्भावना से किया। इसलिए वे प्रत्येक व्यक्ति के प्रेरणास्त्रोत बने।
इस अवसर पर अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष सुबाष गौतम, शिक्षक मुन्नीलाल,नौमी प्रसाद, विंदेश्वरी प्रसाद, उमेश, विजय कुमार, सुनील कुमार सेन, राम आसरे ने संत रविदास के चित्र अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में तमाम लोग शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे
डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे

कुशीनगर । जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिन्दवलिया गांव में डायल-112 की पुलिस…

मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज
मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज

शांति व्यवस्था में हुई खलल तो होगी कड़ी कार्रवाई : थानाध्यक्ष तरयासुजान कुशीनगर। आगामी…

पुलिस की रेड से खुला ‘जिस्म के धंधे’ का राज, तीन पुरुष व तीन महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस की रेड से खुला ‘जिस्म के धंधे’ का राज, तीन पुरुष व तीन महिलाएं गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking