News Addaa WhatsApp Group

खड्डा:- नहर में मिली युवक की लाश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2021  |  5:56 PM

897 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा:- नहर में मिली युवक की लाश

संजय पाण्डेय

आज की हॉट खबर- खड्डा -नेबुआ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान उड़ने वाली धूल राहगीरों...

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सौहरौना निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को नहर में लाश बरामद हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव के निकट से निकली मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में पानी में उतराती शव को देखकर उधर से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया। मौके पर भीड़ इक्ट्ठा हो गयी। सूचना पर पहुंचे थाने के एस आई पीके सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से लाश को नहर से बाहर कराया जहां उसकी पहिचान सौहरौना गांव निवासी राम दिनेश पुत्र बन्हू 40 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं परिजनों ने इसे नहर में नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से मौत होना बता रहे हैं। मृतक युवक के चार बच्चों सहित पत्नी का रो-रो बुरा हाल है। इस सम्बंध में एस आई पीके सिंह का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
खड्डा -नेबुआ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान उड़ने वाली धूल राहगीरों के लिए बनीं मुसीबत
खड्डा -नेबुआ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान उड़ने वाली धूल राहगीरों के लिए बनीं मुसीबत

कारदाई संस्था/ठिकेदार नहीं करा रहे पानी टैंकर से पानी का छिड़काव आंखों और श्वास…

गेहूं की डंठल बुझाते वक्त भड़की आग बनी काल खेत में झुलसकर किसान की मौत
गेहूं की डंठल बुझाते वक्त भड़की आग बनी काल खेत में झुलसकर किसान की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली थाना क्षेत्र के महुई कोटवा गांव में शनिवार को खेत में गेहूं…

कचरा वाहन में पहुंचा लंच, जनगणना प्रशिक्षण में व्यवस्था पर उठे सवाल
कचरा वाहन में पहुंचा लंच, जनगणना प्रशिक्षण में व्यवस्था पर उठे सवाल

इलेक्ट्रिक वाहन से भोजन पहुंचाया गया उस वाहन से कचरा नहीं ढोया जाता है,ई…

थाना समाधान दिवस में आए 12 मामले
थाना समाधान दिवस में आए 12 मामले

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे की अध्यक्षता में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking