News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: नारायणी समाजिक कुंभ के संयोजक का हुआ नागरिक अभिनन्दन

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 14, 2021  |  7:57 PM

670 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नारायणी समाजिक कुंभ के संयोजक का हुआ नागरिक अभिनन्दन

खड्डा/कुशीनगर। नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय का नागरिक अभिनन्दन पनियहवा के श्री पथलेश्चर नाथ मंदिर के प्रांगण में युवाओं ने किया। इस दौरान पनियहवा सहित आस पास के तमाम युवक मौजूद रहे।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक श्री मनोज कुमार पाण्डेय को युवाओं ने भारतीय संस्कृति व पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए युवाओं ने फूल मालाओं से लाद कर एवं अंग वस्त्र देकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान रोशनलाल भारती, प्रभाकर पाण्डेय, विकास सिंह, सुरेन्द्र साहनी, सुनील यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे इसी तरह छितौनी बगहा- रेलपुल के पास नारायणी सामाजिक कुम्भ स्थल पर 2019 में हुए पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों की स्मृति में दीपदान कर श्रद्वाजलि दी गयी।
नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि देश शहीदो के पराक्रम, साहस व सर्वोच्च बलिदान के लिये ऋणी है, आतंकी हमले में देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले सेना के अमर वीर जवानों की शहादत को देश कभी नही भूलेगा। इस अवसर पर संरक्षक रामनयनदास, ब्रह्मदेव तिवारी,रोशनलाल भारती, महंथ कुंजबिहारी ,कर्मवीर साहनी,सुरेन्द्र साहनी,प्रभाकर पांडेय, नरेंद्र चौरसिया, जयप्रकाश सिंह,राहुल मिश्र, कर्ण यादव,सुनील यादव, विकास सिंह,अर्जुन साहनी, भुवाल गोंड़,बर्मा ठाकुर,ध्रुव साहनी आदि लोग उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking