खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने बिहार प्रांत निवासी दो लोगों को नाजायज चाकू के साथ पकड़कर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर चालान किया है।
खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक आर.के. यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर अख्तर व मानसिंह निवासी कैलाश नगर थाना बगहा जिला पश्चिमी चम्पारण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक-एक अदद नाजायज चाकू बरामद कर भादवि की धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…