खड्डा/कुशीनगर। खड्डा के वार्ड संख्या 9 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विश्वविजय सिंह ने कोविड़ महामारी को देखते हुए प्रशासन से टीम गठित कर गांव- गाव सफाई व सेनेटाइजेशन कराने की मांग की है।
खड्डा विधान सभा क्षेत्र के खड्डा पश्चिमी से जिला पंचायत सदस्य विश्वविजय सिंह ने कहा है कि एक पखवारे से वरवारतनपुर, बनवारीछपरा कुनेलीपट्टी, नौगावां, रामपुर बांगर सहित क्षेत्र के दर्जनों गांव में अधिसंख्यक परिवारों में खांसी, जुखाम, बुखार का प्रकोप है। बरवारतनपुर में स्थित न्यू पीएचसी पर भी वर्षों से डाक्टर का अभाव है। संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच समुचित इलाज का इस क्षेत्र में अभाव है, जिससे दर्जनों लोग असमय मौत के आगोश में चले गए। उन्होंने प्रशासन से गांव स्तर पर कैम्प लगाकर थर्मल स्क्रैनर व पल्स आक्सीमिटर से जांच कराने, दवाओं का समुचित प्रवन्ध कराने व सफाई कर्मचारियों की टीम गठित कर अग्निशमन वाहन से सेनेटाइजेशन व नालियों की सफाई कराने की प्रशासन से मांग की है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…