News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: प्लेटफॉर्म पर रेलयात्रियों की हुई कोरोना जांच

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 19, 2021  |  9:37 PM

824 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: प्लेटफॉर्म पर रेलयात्रियों की हुई कोरोना जांच WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। कोरोना के बढते मामले के चलते ट्रेनों से बाहर से आ रहे लोगों की जांच खड्डा प्लेटफॉर्म पर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व एसडीएम की मौजूदगी में किया गया। इस अभियान में खड्डा रेलवे स्टेशन पर जांच करने के बाद यात्री की पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है।
सोमवार की दोपहर मुबंई से चलकर बिहार की तरफ जा रही गाड़ी संख्या 09039 बांद्रा एक्सप्रेस लगभग दो बजे खड्डा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वहाँ एसडीएम अरविन्द कुमार, स्वास्थ्य टीम व पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। ट्रेन से लगभग 8 लोग खड्डा स्टेशन पर उतरे तो मौजूद स्वास्थ्य टीम ने यात्रियों का नाम पता मोबाइल नम्बर नोट कर कोरोना टेस्ट कर नमूना एकत्र किया।
इस संबंध में एसडीएम अरविन्द कुमार ने बताया की स्टेशन पर आने वाली ट्रेनो के यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। अगर रिपोर्ट पाजेटिव आती है तो उनके संपर्क में आने वाले लोगों का ट्रेसिंग कर क्वारंटीन किया जाता है। यह प्रक्रिया सतर्कता के साथ लगातार चलती रहेगी। इस दौरान एस एच ओ आर.के यादव, एसआई पीके सिंह, जीतबहादुर, रितु सिंह, कुसुमावती आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking