News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बीमार अवस्था में तेंदुआ का बच्चा पड़े होने की सूचना पर लोगों की जुटी भारी भीड़!

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 2, 2021  |  6:42 PM

1,455 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बीमार अवस्था में तेंदुआ का बच्चा पड़े होने की सूचना पर लोगों की जुटी भारी भीड़! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। गंडक नदी के किनारे मदनपुर गांव के समीप ठोकर नं. 3 के पास मंगलवार की दोपहर बीमार अवस्था में तेंदुआ का बच्चा पड़े होने की सूचना पर लोगों को भारी भीड़ जुट गयी। निचलौल व खड्डा रेन्ज के वनकर्मचारी की टीम मौके पर पहुंच इलाज के लिए पशु चिकित्सालय खड्डा ले गई।
मंगलवार दोपहर बाद मदनपुर सुकरौली के पास छितौनी तटबंध के ठोकर संख्या तीन के सटे गंडक नदी किनारे बीमार हालात में तेंदुआ के मादा बच्चे के पड़े होने की जानकारी होते ही बाघ का बच्चा होने की बात आस- पास फैल गयी और देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गयी। इसी बीच महाराजगंज जनपद के निचलौल रेंज के फॉरेस्ट गार्ड मुस्तफा तथा वाचर शंभु व राकेश सिंह पहुंच गये व लोगों की भीड़ को दूर हटाकर जानवर की रखवाली करते हुए खड्डा वन विभाग को सूचना दी। फारेस्टगार्ड मुस्तफा व वाचर राकेश ने जानवर को मादा तेंदुआ होने की पुष्टि करते हुए उम्र लगभग आठ माह बताया है। बाद में खड्डा से वन विभाग की टीम पहुंची और जानवर को अपने कब्जे में लेकर इलाज हेतु खड्डा चली गयी ।
इस संबंध में रेंजर खड्डा वी.के यादव का कहना है कि यह जानवर तेंदुआ नहीं फिसींग कैट है। इलाज हेतु पशु अस्पताल ले जाया जा रहा है।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking