News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बैंक में कर्मचारी रहे नदारद, उपभोक्ता हुए हलकान

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 23, 2021  |  10:33 PM

896 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बैंक में कर्मचारी रहे नदारद, उपभोक्ता हुए हलकान WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के बरवारतनपुर बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में शुक्रवार को बैंक में लगभग एक घण्टे तक एक भी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद न रहने पर ग्राहको को बैंक के बाहर खड़े- खड़े इन्तजार करना पड़ा। दूर गांवो से आए लोग चिलचिलाती धूप में बैंक कर्मचारियों के इंतजार में बैठे रहे। बैंक पर आए किसी उपभोक्ता द्वारा क्षेत्रीय प्रवन्धक को दूरभाष पर सूचना के बाद बैंक के कैशियर व एक अन्य स्टाफ के पहुंचने के बाद बैंक में काम काज शुरू हो सका।
बताते चलें कि कोविड़ के चलते बैंक ने अपना समय दिन के 2 बजे तक ही संचालित करने का आदेश जारी कर दिया है जिसे जानकर लोग बड़ौदा यूपी बैंक शाखा बरवारतनपुर पर 10 बजे के पहले ही पहुंच गए थे। अनुसेवक ओमप्रकाश 10 बजे बैंक का गेट खोलकर कैशियर व अन्य स्टाफ का इंतजार कर रहे थे। लेकिन शाखा प्रवन्धक कामोद भारती, कैशियर अविनाश कुमार व फील्ड आफिसर मिहिर वर्मा का घण्टो पता नहीं चला। ग्राहक संजीत राव, दयाशंकर दूबे, सुनिल, विजई यादव, भानमती, योगेन्द्र, शिवकुमार सहित तमाम लोग बैंक में जरुरी लेन देन के लिए परेशान रहे। क्षेत्रीय प्रवन्धक के हस्तक्षेप के बाद लगभग एक घण्टे बाद कैशियर एक अन्य सहयोगी के साथ बैंक पहुंचे तब जाकर 11 बजे से बैंक का संचालन शुरू हो सका।
इस सम्वन्ध में शाखा प्रवन्धक कामोद भारती ने बताया कि मैं छुट्टी पर हूं। बैंक के एक कर्मचारी को आकस्मिक अवकाश पर जाना पड़ा है। देरी के सवाल पर बोले कि दिखवा रहा हूं।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking