News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: माँ नारायणी समाजिक कुंभ शंखनाद के बाद शुरू

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 10, 2021  |  9:16 PM

921 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: माँ नारायणी समाजिक कुंभ शंखनाद के बाद शुरू

खड्डा/कुशीनगर। मौनी आमावस्या पर पनियहवा नारायणी तट पर लगने वाले मां नारायणी सामाजिक कुम्भ की साधु सन्तो के मन्त्रोच्चारण के बीच शंखनाद कर विधिवत शुरुआत हो गई। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्रा व कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्रा ने मां नारायणी व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्चना के बाद सामाजिक कुम्भ की शुरुआत हो गई। कार्यक्रम में तीन विशिष्ट लोगों को कृषि, सेवा व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु “नारायणी लोक सम्मान” दिया गया । सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय व कमेटी ने आभार व्यक्त किया । शाय को नारायणी तट पर गंगा आरती कार्य भी सम्पन्न हुआ।

विगत चार वर्षों से नारायणी नदी के पनियहवा घाट पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज पांडेय व सहयोगी स्वयंसेवकों द्वारा नारायणी नदी के महत्व व लोगों की आस्था को देखते हुए सामाजिक कुंभ नाम से कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। बुधवार को साधु सन्तों की उपस्थिति में शुरू हुआ। कार्यक्रम को शहरी विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि के रुप में मंच पर लगे एलईडी स्क्रीन पर बर्चुअल रूप से अपना उद्बोधन देकर नारायणी की महत्ता पर अपना विचार रखते हुए कहा कि सरकार इस पूरे क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने एक लाख परिवारों में जल पहुंचाने व नारायणी की महत्ता को जन-जन तक पहुचाने हेतु संयोजक मनोज पांडेय व उनकी टीम को बधाई दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कसया के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा नारायणी के पवित्र क्षेत्र में सामाजिक कुम्भ का आयोजन होना हम सबके लिए गर्व की बात है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा ने भारतीय भक्ति व संस्कृति पर आधारित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया। अतिथियों ने सेवा के क्षेत्र में श्रीमती मीनू जिंदल, कृषि के क्षेत्र में मनोज राय व पर्यावरण के क्षेत्र में आयशा परवीन को नारायणी लोक सम्मान दिया गया। पूर्व विधायक दीपलाल भारती, बगही कुट्टी के महंत विश्वंभरदास, रामनयन दास जी, पड़रौना के चेयरमैन विनय जायसवाल, महेन्द्र पांडेय,पं.ब्रह्मदेव त्रिपाठी, महेशदास जी आदि ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए नारायणी नदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की सराहना किया। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी मिश्रा, फूला देवी, मिठाई बाबा, संतोष तिवारी, प्रभाकर पाण्डेय, विकास सिंह, रोशनलाल भारती, सुरेन्द्र साहनी, सुनिल यादव, पिन्टू मिश्रा, अनुराग सिंह, रमाकांत तिवारी, आनन्द दूबे सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मां नारायणी तट पर साधु सन्तों व आयोजक समिति द्वारा गंगा आरती किया गया इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दीपलाल भारती, संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय,संरक्षक रामनयन दास रामायणी, अवधेश दास, कुंज बिहारी दास, लक्ष्मण दास, अजय तिवारी, हरे कृष्ण मद्धेशिया, धर्मेंद्र मौर्य, पिंटू मिश्रा, प्रभाकर पांडेय, विकास सिंह, सुनिल यादव सहित मॉं नारायणी सामाजिक सेवा के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking